संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट.
ATH NEWS 11 GROUP:-पटना जंक्शन पर यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाई जा रही चेकिंग के दौरान रेल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शनिवार 12 सितंबर 2026 को रेल थाना पटना जंक्शन की टीम ने कार्रवाई करते हुए 7 मोबाइल चोरों को रंगे हाथ धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 7 एंड्रॉयड स्मार्टफोन बरामद किए हैं।
मामला पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 04/05 के पश्चिमी छोर स्थित ROB ओवरब्रिज के नीचे का है। गश्त के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे सात युवकों की जब तलाशी ली गई, तो उनके पास से अलग-अलग कंपनियों के 7 कीमती स्मार्टफोन बरामद हुए, जिनके संबंध में वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
कांड संख्या और दर्ज धाराएं-
रेल थाना पटना जं० कांड सं०-515/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (B.N.S.) की धारा 303(2), 317(2), 317(4), 317(5) और 112(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है।
वादी एवं अनुसंधानकर्ता-
वादी: स०अ०नि० दिलीप कुमार शशि (रेल थाना पटना जं०)
जांच अधिकारी (IO) स०अ०नि० श्यामलाल यादव (रेल थाना पटना जं०)
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
रमेश कुमार (25 वर्ष) – पिता- सत्यनारायण राम, साकिन: कुर्जी बालू पर गंगानगर, वार्ड 22(बी), थाना-दीघा, जिला-पटना।
दिनेश बारी (29 वर्ष) – पिता- हीरा बारी, साकिन-रामगढ़, थाना: बलुआ, जिला-चंदौली (उत्तर प्रदेश)।
शनी कुमार (32 वर्ष) – पिता- स्व० राजकुमार सिंह, साकिन- मयका कॉलोनी, थानादीघा, जिला-पटना।
मो० सावीर हुसैन 23 वर्ष – पिता: ग्याशउद्दीन, साकिन- गुरारू, थाना: गुरारू, जिला- गया।
संजय कुमार 30 वर्ष– पिता= शंकर साह, साकिन- गोविन्दपुर, थाना-फतुहा, जिला-पटना।
विक्की कुमार 22 वर्ष – पिता- नरेश सहनी, साकिन- इसलामगंज, वार्ड 03, थाना- मनेर, जिला-पटना।
रवि सिंह (35 वर्ष) – पिता- दिलीप सिंह, साकिन- डुमरसन, थाना-मशरख, जिला-छपरा (सारण)।
रेल पुलिस गिरफ्तार सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि रेल परिसर में सक्रिय अन्य चोरों और चोरी के मोबाइल खरीदने-बेचने वाले नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

Post a Comment