⚡ ब्रेकिंग News

लुट कांड के उद्भेदन करते हुए कांड में संलिप्त तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लुटी गई सामग्री को किया बरामद.






मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।



औरंगाबाद। आज दिनांकों है 12/09/2026 कुटुंबा थानाध्यक्ष इमरान आलम को सूचना मिली कि अम्बा नबीनगर पथ पर स्थित तमसी मोड़ के समीप  मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधियों के द्वारा पिस्टल का भय दिखाकर पंजाब नेशनल बैंक के सीएसपी संचालक से लुट की घटना को अंजाम दिया।

उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक सूचना हेतु तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर आस पास के व्यक्तियों से पुछताछ की गई। इसी क्रम में पुनः सूचना मिली कि कुटुंबा थानांतर्गत ग्राम चकुआ के पास ग्रामीणों द्वारा कांड में संलिप्त दो अपराधियों को पकड़ लिया गया है।जिस सूचना पर गांव चकुआ स्थित उक्त स्थान पर पहुंचे एवं ग्रामिणों द्वारा पकड़े गये दोनों अपराधियों को पुलिस हिरासत में ले लिया गया। पुलिस हिरासत में लिए गए दोनों अभियुक्तों से नाम, गांव पुछा गया तो उनका गोलु कुमार गिरि, पिता जयहिंद गिरि, गांव पीपरा, थाना माली, दुसरे अजय कुमार सिंह, पिता अलखदेव सिंह, गांव देवकली, थाना ओबरा, बताया गया कि भागे अपराधी कुणाल कुमार , पिता बिंदा चंद्रवंशी, गांव घुजा थाना एनटीपीसी खैरा सभी का जिला औरंगाबाद है। तत्पश्चात पुछ ताछ के क्रम में गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के निशानदेही से लुटा हुआ पैसा, लैपटॉप को बरामद किया गया। एवं कांड में प्रयुक्त एक मोडिफाइड देशी कट्टा एवं दो कारतुस एक एक मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल का पहचान वादी अजीत कुमार, पिता नेहु मेहता, गांव देवकली, थाना ओबरा, जिला औरंगाबाद के रूप में हुई है। ओबरा थाना में पूर्व में भी चोरी का कांड दर्ज है।


पुनः पुछताछ के क्रम में गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों गोलु कुमार गिरि, कुणाल कुमार एवं अजय कुमार सिंह ने अपने अपने अपराध स्वीकार कर लिया है। एवं गोलु कुमार गिरि ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि वर्ष 2024 में उड़ीसा अंतर्गत रावलकिला, थाना उदितनगर से डकैती एवं आर्म्स एक्ट में एवं हरिहरगंज थाना से मोटरसाइकिल चोरी के कांड में जेल भी भेज गया था। कुणाल कुमार उर्फ महादेव शराब तस्करों के कांड में नबीनगर रेल थाना में एवं जमशेदपुर से लुट कांड जेल गया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...