रोहतास ब्यूरो अंगद जी पाठक की रिपोर्ट,,
जमुहार/रोहतास,जिले के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में नारायण वर्ल्ड स्कूल की मेजबानी में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका वर्ग बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ।
प्रतियोगिता का उद्घाटन बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के राष्ट्रीय स्तर के आयोजन से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है, साथ ही देश-विदेश से आए खिलाड़ियों के साथ सीखने और अनुभव साझा करने का भी अवसर मिलता है।
कार्यक्रम को विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल नारायण सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि विभिन्न राज्यों और विदेशों से खिलाड़ियों का यहां पहुंचना विश्वविद्यालय और पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
उद्घाटन समारोह को औरंगाबाद विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह और नवीनगर विधायक चेतन आनंद ने भी संबोधित किया।
विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति गोविंद नारायण सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देशभर से 65 से अधिक टीमें और 700 से अधिक बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। इसके अलावा कतर, ओमान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से भी 8 विदेशी टीमें इस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं।
खिलाड़ियों में इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।

Post a Comment