⚡ ब्रेकिंग News

रक्षाबंधन पर गयाजी पुलिस की सौगात, महिला सुरक्षा के लिए पुलिस दीदी पेट्रोलिंग टीम अभया ब्रिगेड का फ्लैग ऑफ।




संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।





ATH NEWS 11 GROUP :-गयाजी रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज दिनांक 28 अगस्त 2026 को पुलिस केंद्र, गयाजी में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की गई। प्रातः 07:00 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नगर पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीणगया द्वारा संयुक्त रूप से 'पुलिस दीदी पेट्रोलिंग टीम अभया ब्रिगेड को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ​इस विशेष अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक, गया ने पुलिस दीदी टीम को शहर में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, जागरूकता और त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने टीम को आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर भयमुक्त वातावरण बनाने और सुरक्षा का भरोसा दिलाने का आह्वान किया।

​गयाजी पुलिस ने इस पहल के माध्यम से यह संदेश दिया है कि जिले में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए पुलिस प्रशासन सदैव पूरी तरह प्रतिबद्ध और तत्पर है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...