संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP :-गयाजी बिहार की गयाजी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत जिले के विभिन्न थानों से गुम हुए 85 कीमती मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए हैं। बरामद किए गए सभी मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 34 लाख 75 हजार रुपये (34,75,000/-) बताई जा रही है।
वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार गया के निर्देशन में जिले के सभी थाना और ओपी क्षेत्रों में दर्ज सनहा सनहाके आधार पर त्वरित कार्रवाई के लिए एक विशेष टेक्निकल टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल का प्रभावी उपयोग करते हुए गुम और चोरी हुए मोबाइलों को सफलतापूर्वक ट्रैक कर रिकवर किया।
वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान सभी 85 मोबाइल उनके मूल धारकों को सौंपे गए। अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आमजन की सुविधा और सुरक्षा के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। साथ ही गया पुलिस ने आम नागरिकों से यह अपील की है कि मोबाइल चोरी या गुम होने की स्थिति में संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराने के साथ-साथ CEIR Portal पर भी तुरंत रिपोर्ट दर्ज करें, ताकि पुलिस को मोबाइल ट्रैक और ब्लॉक करने में आसानी हो सके।

Post a Comment