मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद। आज दिनांक 27/08/2026 व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में जिला न्यायाधीश प्रथम विश्व विभूति गुप्ता ने एन सी बी केस नम्बर 4/21जी आर 7/21 में निर्णय पर सुनवाई करते हुए दो अभियुक्तों को एनडीपीएस एक्ट में दोषी करार दिया है। स्पेशल पीपी परवेज अख्तर ने बताया कि अभियुक्त प्रमोद कुमार, गांव झिकटियां, थाना इमामगंज जिला गया।और दुसरे अभियुक्त विकेश कुमार, गांव बहेरा , थाना पाकीं, जिला पलामू को एनसीबी की विभिन्न धाराओं में दोषी करार दिया है। सजा के बिन्दु पर सुनवाई के तिथि 10/09/26 निर्धारित किया गया है। अभियोजन पक्ष से 07 गवाही हुई थी, अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि अभियुक्त प्रमोद कुमार 24/02/21 से जेल में बंद हैं और विकेश कुमार को आज बंधपत्र विखंडित कर जेल भेज दिया गया है। अभियुक्तों को 22/02/21 को गुप्त सूचना के आधार पर एनसीबी अधिकारी ने सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के समक्ष जांच के क्रम में पकडा था। अभियुक्तों के पास से पांच किलो से अधिक अफीम बरामद किया गया था जो एक व्यवसायिक मात्रा था।

Post a Comment