⚡ ब्रेकिंग News

रक्षाबंधन पर कांडी प्रमुख ने दिव्यांग बहन से बंधवाई राखी, रक्षा का लिया संकल्प.

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।




एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के अवसर पर पतरिया पंचायत के सड़की गांव पहुंचकर अपनी बहन कलावती कुमारी, पिता स्वर्गीय कृष्णा पासवान, से राखी बंधवाई। इस दौरान उन्होंने बहन की रक्षा और हर सुख-दुख में साथ खड़े रहने का संकल्प लिया।



बताया गया कि प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय पिछले चार-पांच वर्षों से लगातार अपनी बहन कलावती कुमारी से राखी बंधवाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी दिव्यांग बहन कलावती बहुत अच्छी हैं और वे जीवनभर उनकी रक्षा और सम्मान के लिए खड़े रहेंगे।



प्रमुख ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है। बहन द्वारा बांधे गए रक्षा सूत्र की लाज रखना प्रत्येक भाई का कर्तव्य है। उन्होंने अपनी बहन से कहा कि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो वह बेहिचक उन्हें बताएं, वे हमेशा एक भाई के रूप में उनके साथ खड़े रहेंगे।



उन्होंने कहा कि समाज में जाति-पाति और भेदभाव से ऊपर उठकर भाई-बहन के रिश्ते और इंसानियत को महत्व देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को इस रिश्ते का सम्मान करते हुए एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ देना चाहिए।


रक्षाबंधन के अवसर पर प्रमुख द्वारा अपनी दिव्यांग बहन से राखी बंधवाने और उसकी रक्षा का संकल्प लेने की पहल की लोगों ने सराहना की। मौके पर पूर्व बीडीसी प्रमोद राम, मुन्ना अंसारी, विनोद चंद्रवंशी, राजेश्वर यादव सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...