⚡ ब्रेकिंग News

अंकज कुमार की हत्या में एक महिला को भेजा गया जेल आखिर पुरा मामला क्या है पढ़ें विस्तार से।

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।






एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी-थाना क्षेत्र के लमारी कला गांव के चतरी टोला निवासी भंगी रजवार के 21 वर्षीय पुत्र अंकज कुमार की मौत मामले में मृतक के परिजनों ने 8 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी कांडी थाना में दर्ज कराया गया है। मृतक के भाई श्रवण रजवार पिता भंगी रजवार ने 8 लोगों सबिता देवी पति रविन्द्र रजवार ,रूबी कुमारी पिता रविन्द्र रजवार , विशुन देव रजवार पिता केशो रजवार ,झुबली देवी पति विशुन देव रजवार ,रोहित रजवार पिता रविन्द्र रजवार,राहुल रजवार पिता रविंद्र रजवार ,शोभा कुमारी पिता वीरेन्द्र रजवार सभी लमारी कला के चतरी टोला के रहने वाले हैं जबकि एक अन्य मझिआंव थाना के आछोडीह गाँव के रहने वाले सुदामा रजवार के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है।उक्त सभी के ऊपर 21 वर्षीय अंकज कुमार का हत्या करने का आरोप लगाया गया है। थाना कांड संख्या 97 /26 के तहत धारा 103(1) / 238 /3 (5)  मामला दर्ज किया गया है।मालूम हो कि लमारी कला गाँव के चतरी टोला निवासी भंगी रजवार के 21 वर्षीय पुत्र अंकज कुमार का शव शुक्रवार को घर के पास हीं एक मकई के खेत से पुलिस ने बरामद की थी।जिसके बाद खोजी कुत्ता ने भी जांच के दौरान पड़ोसी रविन्द्र रजवार के घर पर जाकर रुक गया था।उधर पुलिस की फोरेंसिक जांच में अंकज कई मृत्यु बिजली करंट लगने से बताया गया है।अब मामला यह सामने आता है कि उसे बिजली करंट कहाँ और कब लगी ?उसे बिजली करेंट कौन और क्यों लगाया ?यह सब जांच का विषय है।इस मामले में एक बात और सामने आ रहा है कि मृतक अंकज कुमार गांव के हीं एक लड़की से प्यार करता था ।परिजनों ने उसी परिवार के विरुद्ध थाने में मामला दर्ज कराया है।कांडी पुलिस ने एक महिला सविता देवी को पूछताछ के लिए थाना लाई थी जिसे रविवार को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया।थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम ने बताया कि मिले आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है ।पुलिस जांच कर रही है।एक प्राथमिकी अभियुक्त सविता देवी को गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में भेजा गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...