⚡ ब्रेकिंग News

अंबा-नवीनगर पथ पर दधपा ब्रह्म स्थान के समीप हाइड्रा के चपेट में आने साइकिल सवार व्यक्ति की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम.

 


मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।


औरंगाबाद । आज दिनांक 30/08/2026 कुटुंबा थाना क्षेत्र के अंबा-नवीनगर पथ स्थित दधपा ब्रह्म स्थान के समीप रविवार की दोपहर हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गयी।मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के तमसी गांव निवासी प्रमोद मेहता (60) के रूप में की गयी है।घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। इससे उक्त पथ पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रमोद मेहता रविवार की दोपहर साइकिल से अपने घर से अंबा की ओर जा रहे थे।इसी दौरान  ब्रह्म स्थान के समीप पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित हाइड्रा की चपेट में आ गये। हादसा इतना भीषण था कि वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गये और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी।स्थानीय लोगों ने कुटुंबा पुलिस के सहयोग से वृद्ध को जीवित समझकर तत्काल उपचार के लिए रेफरल अस्पताल कुटुंबा पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद तमसी गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गये।

आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने दधपा ब्रह्म स्थान के समीप सड़क जाम कर दिया।ग्रामीण हाइड्रा चालक के खिलाफ कार्रवाई और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। घटना की सूचना पर कुटुंबा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाने-बुझाने में जुटी रही। प्रशासन के समझाने बुझाने पर सड़क जाम समाप्त हो गया था। यातायात परिचालन बहाल हो गया था। आक्रोशित व्यक्तियों ने चालक को गिरफ्तार करने और मुआवजे दिलाने के आश्वासन के बाद आक्रोशित लोगों शांत हो पाया,तब यातायात परिचालन बहाल हुआ।


क्या बताते है थानाध्यक्ष.


थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि हाइड्रा पुलिस के कब्जे में है,पर चालक फरार हो गया है।स्थिति नियंत्रण में है।शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेजा जा रहा है।आक्रोशितो को समझा बुझाकर भारी मशक्कत के बाद शांत हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...