⚡ ब्रेकिंग News

कुरीतियों और नशाखोरी के खिलाफ गरजा युवा जागृति का संदेश, मंदिर परिसर में रोपे गए पौधे.

 


महराजगंज, 30 अगस्त। गायत्री परिवार के तत्वावधान में युवा जागृति प्रकोष्ठ की ओर से बृजमनगंज ब्लॉक के श्रीनगर में रविवार को जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में नवयुवकों में बढ़ती कुरीतियों, नशाखोरी सहित विभिन्न सामाजिक समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की गई। वक्ताओं ने युवाओं को नशे और सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर संस्कारवान एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।

गोष्ठी के दौरान गांव में बाल संस्कारशाला संचालित करने तथा महिला मंडल का गठन करने को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों और युवाओं में अच्छे संस्कार विकसित करने के साथ महिलाओं की सामाजिक भागीदारी बढ़ाकर ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

गोष्ठी के बाद मंदिर परिसर में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। उपस्थित लोगों ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उमाशंकर यादव, दिनेश चंद्र यादव, साधक जी, मास्टर साहब, पप्पू यादव सहित गायत्री परिवार एवं युवा जागृति प्रकोष्ठ से जुड़े लोग मौजूद रहे।

        प्रभारी महराजगंज 

          कैलाश सिंह.

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...