⚡ ब्रेकिंग News

संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर प्रखंड में निकाली गई कलश यात्रा.

 



*मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद*



औरंगाबाद। आज दिनांक 20/08/2026 जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निदेशानुसार संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित *‘संत रविदास समरसता संकल्प अभियान’* के तहत जिला में विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कल जिला मुख्यालय में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जबकि आज दिनांक-20 अगस्त 2026 को अन्य प्रखंडों में भी कलश यात्रा का आयोजन किया गया।


प्रखंडों में आयोजित कलश यात्रा में *जनप्रतिनिधियों, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों, विकास मित्रों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों* ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कलश यात्रा के दौरान संत गुरु रविदास के समतामूलक एवं मानवतावादी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।


इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने संत गुरु रविदास के *सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारा एवं मानव कल्याण* के विचारों को अपने जीवन में अपनाने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने संत रविदास जी के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त करते हुए उनके आदर्शों को समाज में स्थापित करने की प्रतिबद्धता दोहराई। कलश यात्रा के माध्यम से समाज में *एकता, सद्भाव, समानता एवं सामाजिक समरसता* का संदेश दिया गया तथा लोगों से संत गुरु रविदास जी के विचारों एवं संकल्पों को आत्मसात करने का आह्वान किया गया। जिला प्रशासन द्वारा गुरुसंत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित *गुरुसंत रविदास समरसता संकल्प अभियान* के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...