⚡ ब्रेकिंग News

पीएचसी जम्हौर का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का लिया गया जायजा.








मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद.



औरंगाबाद। आज दिनांक 20/08/2026 जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा(भा॰प्र॰से॰) द्वारा सदर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) जम्होर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ कृष्ण कुमार, डीपीएम स्वास्थ्य अनवर आलम, चिकित्सा पदाधिकारी-सह-प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्याम कुमार एवं ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. रितेश कुमार (AYUSH) उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं एवं मरीजों को प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी ली गई। OPD, लैब एवं उपलब्ध दवाओं का निरीक्षण किया गया।




पीएचसी जम्होर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित कुल 03 MBBS चिकित्सक कार्यरत हैं। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की उपलब्धता, दवा की स्थिति, जांच सेवाओं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई।


निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने तथा मरीजों को निर्धारित स्वास्थ्य सेवाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...