मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद.
औरंगाबाद।आज दिनांक-20 अगस्त 2026 को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूर्ण किए गए *2 लाख 35 हजार आवासों के गृह प्रवेश*, लाभुकों को *गृह की चाबी एवं स्वीकृति पत्र का वितरण* तथा केंद्र सरकार द्वारा बिहार राज्य को योजना के तहत लक्ष्य आवंटन के अवसर पर आज पटना के बापू सभागार में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
राज्यस्तरीय कार्यक्रम में *ग्रामीण विकास मंत्री भारत सरकार शिवराज सिंह चौहान* तथा *मुख्यमंत्री, बिहार सरकार सम्राट चौधरी* द्वारा संयुक्त रूप से आवास पूर्ण कर चुके लाभुकों को गृह की चाबी, स्वीकृति पत्र एवं शुभकामना संदेश प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बिहार राज्य को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा लक्ष्य का आवंटन भी किया गया।
पटना में आयोजित इस कार्यक्रम का *लाइव प्रसारण जिला समाहरणालय स्थित योजना भवन के सभागार में* किया गया, जिसमें *सदर विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह, जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद अभिलाषा शर्मा (भा॰प्र॰से॰)* एवं संबंधित पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम में सहभागिता की गई तथा राज्यस्तरीय कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट देखा गया।
राज्यस्तरीय कार्यक्रम के उपरांत *जिला स्तर पर भी प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभुकों के बीच आवास पूर्ण होने के पश्चात चाबी, शुभकामना संदेश एवं स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया।*कार्यक्रम में आज कुल 12 आवास पूर्ण कर चुके लाभुकों को उनके नवनिर्मित आवास की चाबी* प्रदान की गई, जबकि *8 लाभुकों को स्वीकृति पत्र* का वितरण किया गया।
औरंगाबाद जिला में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत *कुल लगभग 24,000 लाभुक* योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित एवं पक्का आवास उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा योजना के क्रियान्वयन की निरंतर समीक्षा एवं अनुश्रवण किया जा रहा है, ताकि पात्र लाभुकों को समयबद्ध रूप से आवास निर्माण की सुविधा प्राप्त हो तथा आवास पूर्ण होने के उपरांत उन्हें निर्धारित लाभ एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
उक्त कार्यक्रम में अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, अपर समाहर्ता विशेष सैदुल हसन खा, जिला पंचायर राज पदाधिकारी इफ्तेखार अहमद, भूमि सुधार उप समाहर्ता श्वेतांक लाल, अनुमंडल पदाधिकारी गौरव सिंह, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी श्वेता प्रियदर्शी, निदेशक डीआरडीए एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment