⚡ ब्रेकिंग News

विदेशी कॉल को भारतीय नंबर बनाकर होती थी साइबर ठगी! महराजगंज पुलिस ने SIM Box गैंग का किया बड़ा पर्दाफाश.






महराजगंज। महराजगंज पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए बिहार के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी हाईटेक 32 स्लॉट वाले SIM Box के माध्यम से इंटरनेट (VoIP) से आने वाली विदेशी कॉलों को भारतीय मोबाइल नंबर में बदलकर साइबर ठगी, OTP फ्रॉड, बैंक अधिकारी बनकर धोखाधड़ी और फर्जी कॉल सेंटर जैसी वारदातों को अंजाम देता था।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत साइबर थाना, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में यह बड़ी सफलता मिली। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के मधुबनी जनपद के इस्लामपुर निवासी 28 वर्षीय मो. नबीश के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 32 स्लॉट वाले SIM Box में एक साथ 32 सक्रिय सिम कार्ड लगाकर इंटरनेट (VoIP) के जरिए आने वाली अंतरराष्ट्रीय कॉलों को भारतीय मोबाइल कॉल में परिवर्तित कर देता था। इससे कॉल की वास्तविक लोकेशन और पहचान पूरी तरह छिप जाती थी तथा विदेशी नंबर स्थानीय भारतीय मोबाइल नंबर के रूप में दिखाई देते थे। इसी तकनीक का इस्तेमाल साइबर ठगी, बैंक अधिकारी बनकर लोगों को झांसा देने, OTP फ्रॉड और अन्य ऑनलाइन अपराधों के लिए किया जा रहा था। इस अवैध गतिविधि से दूरसंचार कंपनियों को भी भारी राजस्व का नुकसान पहुंच रहा था।

संयुक्त पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से 32 स्लॉट का SIM Box, 151 सक्रिय सिम कार्ड, दो कीपैड मोबाइल फोन, एक वाई-फाई राउटर, तीन LAN केबल, दो पावर एडॉप्टर, दो फर्जी आधार कार्ड तथा एक बैग बरामद किया है।

आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय दूरसंचार अधिनियम-2023 एवं आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस उल्लेखनीय सफलता पर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कार्रवाई करने वाली संयुक्त पुलिस टीम को ₹25 हजार नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। साथ ही आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन ठगी की सूचना तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन अथवा निकटतम साइबर थाना को दें, ताकि समय रहते साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

        प्रभारी महराजगंज 

          कैलाश सिंह.

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...