⚡ ब्रेकिंग News

मंडल कारा औरंगाबाद में एआई आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन से कैदियों की टीबी स्क्रीनिंग शुरू.

 




मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।



औरंगाबाद। आज दिनांक 18/07/2026 जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार दिनांक 18 जुलाई 2026 को मंडल कारा औरंगाबाद में संभावित टीबी रोगियों की शीघ्र पहचान एवं समय पर उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हैंडहेल्ड डिजिटल एक्स-रे मशीन के माध्यम से विशेष स्क्रीनिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence-AI) आधारित तकनीक का उपयोग करते हुए कैदियों के एक्स-रे का विश्लेषण किया जा रहा है।


अभियान का उद्देश्य मंडल कारा में निरुद्ध बंदियों के बीच टीबी रोग की प्रारंभिक अवस्था में पहचान कर उन्हें समय पर आवश्यक चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराना है। एआई तकनीक के माध्यम से एक्स-रे रिपोर्ट का विश्लेषण कर यह पता लगाया जा रहा है। कि किसी कैदी में टीबी से संबंधित संभावित लक्षण (TB Suspect) मौजूद हैं या नहीं।जिन बंदियों की एक्स-रे रिपोर्ट में टीबी की आशंका परिलक्षित होगी। उनकी आगे की पुष्टि के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार आवश्यक जांच, जैसे कि स्पुटम जांच, ट्रूनेट/सीबी-एनएएटी अथवा अन्य अनुशंसित परीक्षण कराए जाएंगे। जांच में टीबी की पुष्टि होने पर संबंधित मरीज को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (National TB Elimination Programme-NTEP) के अंतर्गत निःशुल्क दवा, नियमित चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक पोषण सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।


जिला पदाधिकारी  अभिलाषा शर्मा ने निर्देश दिया है कि मंडल कारा सहित जिले के सभी संवेदनशील एवं उच्च जोखिम वाले समूहों में टीबी की सक्रिय खोज (Active Case Finding) अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए, ताकि संभावित मरीजों की समय पर पहचान कर उनका उपचार प्रारंभ किया जा सके। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित स्क्रीनिंग प्रणाली के उपयोग से टीबी की शीघ्र पहचान संभव हो रही है। जिससे संक्रमण के प्रसार को रोकने तथा टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।


जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में टीबी की सक्रिय खोज, शीघ्र पहचान, गुणवत्तापूर्ण उपचार एवं पोषण सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रभावी पहल की जा रही है। मंडल कारा में एआई आधारित एक्स-रे स्क्रीनिंग अभियान भी इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जिससे टीबी मुक्त औरंगाबाद एवं टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को गति मिलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...