⚡ ब्रेकिंग News

जिला परिवहन पदाधिकारी सुनंदा कुमारी के द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान में 79 वाहनों से लाखो रुपये का जूर्माना वसूला गया।

 




मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।



औरंगाबाद। आज दिनांक 18/07/2026 जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार दिनांक 17 जुलाई 2026 को जिला परिवहन पदाधिकारी, औरंगाबाद सुनंदा कुमारी के नेतृत्व में भखरुआ मोड़, दाउदनगर के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान दोपहिया एवं अन्य वाहनों की सघन जांच करते हुए हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन निबंधन प्रमाण-पत्र (आर.सी.), बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई।


जांच के क्रम में हेलमेट नहीं पहनने तथा मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले कुल 79 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ₹1,82,500 (एक लाख बयासी हजार पांच सौ रुपये) का जूर्माना वसूला  गया।


अभियान के दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए निर्देशित किया गया कि वे सदैव हेलमेट पहनकर ही दोपहिया वाहन का संचालन करें तथा वाहन से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें। साथ ही सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करने की अपील की गई। जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके तथा स्वयं एवं अन्य नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।


जिला परिवहन पदाधिकारी सुनंदा कुमारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा एवं मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस प्रकार के विशेष वाहन जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाते रहेंगे।उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करते हुए जिम्मेदार एवं सुरक्षित वाहन संचालन का परिचय दें तथा सड़क सुरक्षा को जन-आंदोलन बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...