⚡ ब्रेकिंग News

बातों में उलझाकर उड़ाती थी सोने की चेन, गैंगस्टर एक्ट की वांछित महिला आखिरकार चढ़ी पुलिस के हत्थे.

 




 महराजगंज। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भिटौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रही चेन स्नेचिंग गैंग की महिला सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला राहगीरों, खासकर महिलाओं को बातचीत में उलझाकर उनके गले से सोने की चेन और लॉकेट पार करने की घटनाओं में लंबे समय से वांछित थी।

पुलिस के अनुसार शनिवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए धर्मपुर चौराहे से निशा देवी पत्नी अनुप कुमार, निवासी कोहड़ा बुजुर्ग, थाना गोला, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया। वह थाना भिटौली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में फरार चल रही थी। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि अभियुक्ता अपने साथियों के साथ सार्वजनिक वाहनों में सफर करने वाली महिलाओं को बातचीत के बहाने अपने विश्वास में लेती थी। मौका मिलते ही उनके गले से सोने की चेन, लॉकेट और अन्य कीमती आभूषण चोरी कर फरार हो जाती थी। इस संबंध में थाना भिटौली में दर्ज दो अलग-अलग मुकदमों में पीड़ित महिलाओं ने उसकी पहचान भी की थी।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार महिला के खिलाफ भिटौली सहित अन्य जनपदों में भी चोरी, चेन स्नेचिंग और संगठित अपराध से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई है।

भिटौली पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश तेज कर दी गई है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

     प्रभारी महराजगंज 

       कैलाश सिंह.

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...