⚡ ब्रेकिंग News

ग्राहक बनकर आईं महिलाएं, देखते ही देखते पार कर दिया जेवर! CCTV में कैद हुई वारदात..

 





महराजगंज। जनपद के बृजमनगंज नगर पंचायत स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान पर खरीदारी के बहाने आई महिलाओं ने दुकानदार को बातों में उलझाकर जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना शुक्रवार शाम की है। वारदात का खुलासा तब हुआ, जब सभी ग्राहक दुकान से जा चुके थे और दुकानदार सामान समेटने लगा। सूचना पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बड़हरा इन्द्रदत्तपुर निवासी नूर मोहम्मद की बृजमनगंज नगर पंचायत में ज्वेलर्स की दुकान है। शुक्रवार शाम कुछ महिलाएं दुकान पर जेवर खरीदने के लिए पहुंचीं। उन्होंने अलग-अलग आभूषण दिखाने को कहा और काफी देर तक खरीदारी का नाटक करती रहीं। इसी दौरान मौका पाकर महिलाओं ने कान का एक झाला (ईयररिंग) चोरी कर लिया।

महिलाओं के जाने के बाद जब दुकानदार जेवरात वापस उनके डिब्बों में रखने लगा, तो एक झाला गायब मिला। संदेह होने पर उसने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी, जिसमें चोरी की पूरी घटना सामने आने की बात कही जा रही है।

पीड़ित दुकानदार ने मामले की लिखित शिकायत भृजमनगंज पुलिस को दी है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित महिलाओं की पहचान और तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि चोरी में शामिल महिलाओं को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     प्रभारी महराजगंज 

       कैलाश सिंह.

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...