मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद। आज दिनांक 31/07/2026 संज्ञा समिति, जिला इकाई औरंगाबाद के जिलाध्यक्ष सह शिक्षक नेता एवं भावी विधायक अशोक पांडेय के नेतृत्व में गुरुवार की शाम औरंगाबाद की उप विकास आयुक्त अनुपमा सिंह से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार मुलाकात की गई। इस अवसर पर समिति की ओर से उन्हें शॉल देकर तथा भगवान सूर्य की तस्वीर भेंट कर स्वागत, अभिनंदन एवं सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संज्ञा समिति के जिला संयोजक सह पत्रकार अजीत मिश्रा , कोषाध्यक्ष सह शिक्षक संतोष मिश्रा , अंकेक्षक भारती भूषण, बीरेन्द्र पाठक एवं पंडित रौशन पाठक जी की गरमामयी उपस्थित हुई।
मुलाकात के दौरान वर्तमान में बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे योग्य परिवारों एवं व्यक्तियों के राशन कार्ड निर्माण अभियान के संबंध में विभिन्न प्रखंडों में आ रही तकनीकी एवं व्यावहारिक समस्याओं, उनके समाधान तथा आवश्यक सुझावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
उप विकास आयुक्त अनुपमा सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा है कि पात्र परिवारों को योजनाओं का लाभ समय पर मिले। यदि राशन कार्ड निर्माण प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी अथवा अन्य समस्या सामने आती है, तो संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि उसका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
संज्ञा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने भी प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

Post a Comment