संजय कुमार चौरसिया ब्यूरो रिपोर्ट बस्ती.
कलवारी - भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार शनिवार को विकास खंड बहादुरपुर के ऐतिहासिक कौलेश्वरनाथ मंदिर परिसर में कलवारी मंडल अध्यक्ष संजय कुमार चौरसिया के नेतृत्व में एक दिवसीय बैठक संपन्न हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रहे मंडल प्रभारी जिला मंत्री राजेंद्र राजभर ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष लल्लू गिरी ने किया
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला मंत्री राजेंद्र राजभर ने कहा महादेवा विधानसभा में 22 जुलाई को बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन नगर बाजार के एक मैरेज हाल में होना है। जिसको सफल बनाने के लिए आज से ही मंडल के सभी पदाधिकारी, सेक्टर संयोजकगण अपने सेक्टर के सभी बूथ अध्यक्षों को सूचना देना शुरू कर दे जिससे शत प्रतिशत बूथ अध्यक्ष कार्यक्रम में पहुंचकर सम्मेलन में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर सम्मेलन को सफल बनाने का कार्य अवश्य करे यही आप लोगों की जिम्मेदारी है।
गुलाब चंद श्रीवास्तव, शिव कुमार दूबे, ओम प्रकाश गुप्ता, दिनेश कुमार गुप्ता, राज कुमार अग्रहरि, दिवाकर विक्रम सिंह, पुष्पेंद्र मणि पांडेय, राजेश सिंह, पवन कुमार चौरसिया, रमेश पांडेय, हरिश्चंद सिंह, फूल चंद गुप्ता, लालकृष्ण उपाध्याय, रूप नारायण गौड़, सुरेश वर्मा, सचिन कन्नौजिया, आदिया दूबे, शिव शंकर अग्रहरि, राम किशोर, अखिलेश उपाध्याय, राम सूरत चौधरी, शिवम् अग्रहरि अन्य कार्यकर्तागण भी मौजूद रहे।

Post a Comment