संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP :-गयाजी 24/7/2026 को जनपद पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने आज समाहरणालय परिसर में नवनिर्मित आधुनिक जन प्रतीक्षालय का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।
उद्घाटन के बाद जनसमूह को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि समाहरणालय आने वाले प्रत्येक नागरिक को सम्मान जनक वातावरण मिले और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो, यह जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
एसी, स्वच्छ जल और शौचालय जैसी आधुनिक सुविधाएं--
डीएम ने बताया कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अपने प्रशासनिक कार्यों और शिकायतों को लेकर समाहरणालय पहुंचते हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल होते हैं। पहले पर्याप्त जगह और सुविधा न होने के कारण फरियादियों को परेशानी झेलनी पड़ती थी। इसे ध्यान में रखते हुए इस नए प्रतीक्षालय में:
आरामदायक बैठने की व्यवस्था
पंखे और एयर कंडीशनर (AC)
स्वच्छ पेयजल (RO) और शौचालय की समुचित व्यवस्था की गई है। दफ्तरों के चक्करों से मिलेगी मुक्ति, ऑनलाइन मिलेगी स्टेटस की जानकारी जिला प्रशासन की इस पहल से आम जनता को काफी सहूलियत मिलने वाली है,ऑन-द-स्पॉट स्टेटस: -प्रतीक्षालय में कंप्यूटर ऑपरेटर और जिला स्तरीय अधिकारी नियमित रूप से तैनात रहेंगे। वे आवेदकों के आवेदनों की ऑनलाइन स्थिति (Status) जांच कर यह स्पष्ट करेंगे कि मामला किस विभाग में लंबित है।
जिला स्तरीय अधिकारी दिन में तीन से चार बार प्रतीक्षालय का भ्रमण कर फरियादियों की समस्याएं सुनेंगे। स्वयं डीएम भी रोजाना निरीक्षण कर नागरिकों से सीधा संवाद करेंगे। योजनाओं की जागरूकता और परिवहन हेल्प डेस्क की शुरुआत यह प्रतीक्षालय केवल शिकायत निवारण केंद्र ही नहीं, बल्कि सरकारी योजनाओं की जानकारी का माध्यम भी बनेगा। सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित सेवाओं और परिवहन विभाग की सहायता के लिए यहाँ विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है, जहाँ नागरिक जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ सीधे प्रपत्र और आवेदन जमा कर सकते हैं। यह प्रतीक्षालय जनसेवा को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और नागरिक-अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
शशांक शुभंकर, जनपद पदाधिकारी गयाजी इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजस्व सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता विधि-व्यवस्था सहित जिले के कई अन्य वरीय प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment