⚡ ब्रेकिंग News

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर)‌ के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रभारी के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर छात्र-छात्राओं के नाम की अपील.

 



मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।



औरंगाबाद। आज दिनांक 23/07/2026 हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रभारी सुनील कुमार चौबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पेपर लीक जैसी घटनाएँ को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया हैं। इससे लाखों मेहनती विद्यार्थियों का विश्वास प्रभावित होता है। आपकी चिंता और आक्रोश स्वाभाविक है, और हम आपके साथ न्यायपूर्ण एवं पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था के पक्षधर हैं।हम सरकार से आग्रह करते हैं कि इस मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


साथ ही, हम सभी छात्र-छात्राओं से विनम्र अपील करते हैं कि लोकतांत्रिक मूल्यों और शांति बनाए रखते हुए अपना वर्तमान आंदोलन वापस लेने पर विचार करें। किसी भी प्रकार की हिंसा, तोड़फोड़ या कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधि से दूर रहें। संवाद और संवैधानिक माध्यमों से उठाई गई आवाज अधिक प्रभावी और दूरगामी परिणाम देती है।


हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) सदैव छात्रों के हित, उनके सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के साथ खड़ा है। हमें विश्वास है कि सरकार शीघ्र ही न्यायपूर्ण निर्णय लेकर विद्यार्थियों का विश्वास पुनः स्थापित करेंगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...