⚡ ब्रेकिंग News

​गयाजी में स्वास्थ्य सुविधाओं का बड़ा विस्तार, प्रभावती अस्पताल में 127 तरह की फ्री जांच, शेरघाटी व टिकारी में डायलिसिस सेवा शुरू।






संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।




ATH NEWS 11 GROUP :-गयाजी 22/7/2026 को गयाजी जिले में मरीजों के बेहतर इलाज और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। जिले में अब निःशुल्क अत्याधुनिक जांच और अनुमंडलीय अस्पतालों में डायलिसिस की सुविधा शुरू हो गई है। बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे इन प्रोजेक्ट्स का वर्चुअल उद्घाटन उप-मुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री सम्राट चौधरी ने किया।

​प्रभावती मॉडल अस्पताल में अत्याधुनिक जांचशाला (स्पोक हब)​स्वास्थ्य विभाग और 'साइंस लैब' (निजी कंपनी) के बीच पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) के तहत प्रभावती मॉडल अस्पताल में अत्याधुनिक लैब स्थापित की गई है।

​127 प्रकार की जांचें निःशुल्क:- इस लैब में मरीजों को 127 तरह की जांच बिल्कुल मुफ्त मिलेगी। अब जिले में ही थायराइड और विटामिन D-3 की जांच भी संभव होगी।

​स्पोक-हब मॉडल:- इसे एक 'हब' की तरह विकसित किया गया है। जिले के विभिन्न प्रखंडों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) से जांच के सैंपल यहाँ प्रोसेस होने के लिए भेजे जाएँगे।

​अन्य केंद्रों पर भी सुविधा: CHC और PHC स्तर पर 106 प्रकार की तथा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 64 प्रकार की जांच सुविधा उपलब्ध रहेगी।

​उद्घाटन के बाद जनपद पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने अस्पताल का निरीक्षण किया और आम जनता से अपील की कि वे अस्पताल आकर इन निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. राजाराम प्रसाद, डीपीएम नीलेश कुमार, गयाजी महापौर गणेश पासवान, ज़िला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। ​अनुमंडलीय अस्पतालों में डायलिसिस की शुरुआत ​किडनी के मरीजों को राहत देने के लिए शेरघाटी और टिकारी अनुमंडलीय अस्पतालों में डायलिसिस केंद्र शुरू किए गए हैं। यह सुविधा 'अपोलो डायलिसिस प्राइवेट लिमिटेड' और स्वास्थ्य विभाग के पीपीपी (PPP) मॉडल के तहत संचालित की जाएगी। ​राशन कार्ड धारकों के लिए मुफ्त राशन कार्ड में नाम वाले मरीजों को डायलिसिस की सुविधा बिल्कुल निःशुल्क दी जाएगी। ​बिना राशन कार्ड वालों के लिए रियायती दर राशन कार्ड न होने पर मरीजों को प्रति डायलिसिस ₹1,797 शुल्क देना होगा। ​स्थानीय स्तर पर राहत: अब स्थानीय स्तर पर ही इलाज मिलने से मरीजों का समय और बाहर जाने का खर्च दोनों बचेगा।

​सदर अस्पताल में 5 बेड का नया ICU ​स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी करते हुए जयप्रकाश नारायण सदर अस्पताल में 5 बेड के इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) का नवीनीकरण कर इसे मरीजों की सेवा के लिए चालू कर दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...