चिरमिरी ओसीएम में भू-स्खलन और जहरीली गैस निकलने का खतरा, सडक़ मार्ग से आवागमन पर लगा बैन..
ATH NEWS 11
0
Tags
CHHATTISGARH
प्रबंधन ने आम जनता से कहा है कि अपनी जान की सुरक्षा सुनिश्चित करें और वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें। फिलहाल खतरनाक सडक़ (Danger road) की लगातार निगरानी की जा रही है। विशेषज्ञों की सलाह के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। क्षतिग्रस्त मार्ग आवागमन करने लायक होगा तो आगे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।ओपन कास्ट माइंस चिरमिरी के सब एरिया मैनेजर अरुण कुमार चौहान का कहना है कि पहले अंडरग्राउंड माइंस थी, उस समय बहुत पहले से आग लगी हुई है। अभी बारिश के कारण पानी का रिसाव होने के साथ अंदर चट्टानों के टूटने की आवाज आती है। चिरमिरी से बरतुंगा मार्ग को अस्थायी रूप से बंद कराया गया है। बरतुंगा पहुंचने के लिए अलग वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है। हालांकि, नए मार्ग से दूरी बढ़ी है, लेकिन सुरक्षित है।
Post a Comment