⚡ ब्रेकिंग News

​गयाजी में जिंदगी की जंग 35 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 3 साल का मासूम, NDRF टीम युद्ध स्तर पर रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला।






संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।




ATHNEWS 11GROUP 

​घटनास्थल गया जिले के फतेहपुर प्रखंड का रघुनाथ नगर गांव।

​पीड़ित दिनेश कुमार का 3 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार। ​स्थिति बच्चा करीब 30 से 35 फीट की गहराई पर फंसा, प्रशासन मुस्तैद।

​एक्शन पाइप से लगातार ऑक्सीजन सप्लाई जारी, NDRF-SDRF की टीमें मौके पर। 

बिहार के गयाजी जनपद से एक बेहद चिंताजनक और संवेदनशील मामला सामने आया। फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत कठौतिया केवाल पंचायत के रघुनाथ नगर गांव में खेलते-खेलते दिनेश कुमार का तीन वर्षीय मासूम बेटा, पीयूष कुमार, अचानक एक खुले बोरवेल में गिर गया। बताया जा रहा है कि मासूम बच्चा बोरवेल के भीतर लगभग 30 से 35 फीट की गहराई पर फंसा हुआ है। घटना के बाद से ही पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और बच्चे की सकुशल वापसी के लिए दुआओं का दौर शुरू हो गया है।

​जिला प्रशासन तुरंत एक्शन में, पटना से बुलाई गई NDRF..

​घटना की जानकारी मिलते ही गयाजी के जनपद पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया और बिना समय गंवाए तत्काल युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

​डीएम के आदेश पर फतेहपुर के अंचल अधिकारी (CO), प्रखंड विकास अधिकारी (BDO) और स्थानीय थानाध्यक्ष तुरंत दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।

​SDRF की टीम स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है।

​स्थिति की गंभीरता को देखते हुए NDRF राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की विशेषज्ञ टीम को तत्काल पटना से घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है।

​ रेस्क्यू टीम के विशेषज्ञों की देखरेख में पूरी तरह वैज्ञानिक और सुरक्षित तरीके से बच्चे को बाहर निकालने के लिए समानांतर खुदाई (Parallel Digging) और अन्य तकनीकों पर काम किया जा रहा था 

​पाइप से ऑक्सीजन की सप्लाई, मेडिकल टीम मुस्तैद...

​मासूम पीयूष की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए जिला प्रशासन ने त्वरित कदम उठाए हैं। बोरवेल के अंदर विशेष पाइप के जरिए ऑक्सीजन की निरंतर सप्लाई की जा रही है ताकि बच्चे को सांस लेने में कोई तकलीफ न हो। इसके साथ ही, मौके पर डॉक्टरों की एक विशेष टीम, लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस और आपातकालीन जीवन रक्षक दवाओं के साथ तैनात है, ताकि बच्चे को बाहर निकालते ही तुरंत इलाज दिया जा सके।

​प्रशासन ने की अपील भीड़ न लगाएं, रेस्क्यू में करें सहयोग..

​जिला प्रशासन ने स्थानीय ग्रामीणों और मौके पर मौजूद लोगों से अत्यंत संवेदनशील अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि घटनास्थल पर अनावश्यक भीड़ इकट्ठा न करें, क्योंकि इससे भारी मशीनरी के संचालन और रेस्क्यू टीमों के काम में बाधा आ सकती है। साथ ही लोगों से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने और धैर्य बनाए रखने का अनुरोध किया गया है।

​फिलहाल, पूरा प्रशासनिक अमला, डॉक्टर्स और आपदा प्रबंधन की टीमें तालमेल बिठाकर मासूम पीयूष को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए जी-जान से जुटी टीम ने बच्चे को सुरक्षित निकाल ली।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...