⚡ ब्रेकिंग News

झारखंड सरकार के निर्देश की आलोक में प्रखंड स्तरीय स्टीरिंग एवं मोनिटरिंग कमेटी की की गई बैठक।

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड कार्यालय में झारखण्ड सरकार के निर्देश के आलोक में मंगलवार को प्रखण्ड स्तरीय स्टीरिंग एवं मोनिटरिंग कमिटि की बैठक कमिटि के अध्यक्ष सह बीडीओ राकेश सहाय की अध्यक्षता में किया गया।इस बैठक में कई आवश्यक प्रस्ताव पारित किए गए।जिसमें विद्यालय के सभी हेडमास्टर को निर्देशित किया गया कि बच्चों को दरी पर हीं बैठाकर दोपहर का भोजन कराएं।विद्यालय के अध्यक्ष ,संयोजिका व सचिव को आदेश दिया गया कि खर्च से अधिक बैंक से राशि का निकासी नहीं करें।विद्यालय सचिव को निर्देश दिया गया कि वैसे बच्चे जो निजी विद्यालयों में भी नामांकित हैं वैसे बच्चों का अपने विद्यालय से नाम काट दें।नियमित रूप से विद्यालय नही आने वाले बच्चों के अभिभावकों के साथ प्रबंधन समिति की बैठक करें और उन्हें बताएं कि आपके बच्चे स्कूल नही आ रहे हैं।साथ हीं बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि बन्द पफे चापानल की सूचना देने तथा किसी भी परिस्थिति में एमडीएम बन्द नही करने का निर्देश और शौचालय की उपलब्धता सुनिश्चित करने और खराब व जर्जर शौचालय की सूची उपलब्ध कराने की बात कही गयी।बैठक में बीपीओ रविन्द्र कुमार मेहता,पंकज कुमार,नेहा देवी ,सोनी देवी सहित अन्य कई सदस्य शामिल हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...