⚡ ब्रेकिंग News

कांडी प्रखंड के कई सहायक अध्यापकों ने शोक व्यक्त किया आखिर क्यों आइए जानते पुरा मामला क्या है।

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।




एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी  थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय राजा घटहुआँ में कार्यरत व चौबे मझिगांवा निवासी 51 वर्षीय सहायक अध्यापक अमरेश कुमार चौबे का निधन इलाज के दौरान सोमवार को 3 बजे दिन में वाराणसी में हो गयी।उनका अंतिम संस्कार वाराणसी स्थित मर्णकर्णिका घाट पर सोमवार को देर शाम कर दिया गया। अपने पिता को मुखाग्नि 12 वर्षीय पुत्र नैतिक चौबे ने दी। वे कुछ समय से मधुमेह रोग से ग्रसित थे। उनके विद्यालय के सहयोगी शिक्षकों ने बताया कि जब वे 11 तारीख को स्कूल आये तो उनकी तवियत ठीक नही लग रहा था।वे बार बार गिरने जैसा किहो रहे थे।इसके बाद वे किसी तरह अपना बायोमैट्रिक उपस्थिति बनाकर इलाज के लिए चले गए।परिजनों ने इलाज के लिए उनको बनारस लेकर चले गए।जहां पर उन्होंने 22 जून सोमवार को 3 बजे दिन में अंतिम सांस ली।

अमरेश कुमार चौबे ने 16 जून 2008 में उत्क्रमित मध्य विद्यालय राजा घटहुआँ में पारा टीचर के पद पर योगदान दिए थे।अपने सेवा काल के 17 वर्ष 11 महीना 25 दिन बड़ी हीं ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठ रूप में सेवा दिए।विद्यालय के बच्चों के  साथ उनका सम्बन्ध बहुत हीं निकट का रहा है।उनके साथ विद्यालय में काम कर रहे शिक्षक ललन कुमार राम,  रंजना भारती तथा विद्यालय प्रभारी श्रवण राम ने कहा कि अमरेश चौबे जी बहुत हीं अच्छे व व्यवहारिक व्यक्ति थे।अचानक उनका हम सभी से जुदा होना ठीक नही हुआ। अमरेश के दो छोटे छोटे बच्चों का भरण पोषण कैसे और कौन करेगा यह सवाल सामने है। प्रखण्ड के कई सहायक अध्यापकों ने अमरेश चौबे के निधन पर शोक व्यक्त किए हैं जिसमे राजेश कुमार दुबे,विकास दुबे,हेमेन्द्र राम,सतीश पाण्डेय ,सुखदेव प्रजापति ,अवध विहारी यादव ,प्रवीण कुमार सिंह ,उदय राम ,अरुण कुमार पाण्डेय ,मीरा कुमारी ,करंजु पाल ,मदन मोहन राम ,अजय कुमार सिंह,रामेश्वर पाल , राम लखन राम , राम रंजन ,देवेन्द्र कुमार चौबे सहायक आचार्य अमरेंद्र कुमार पण्डित ,दुर्गेश कुमार सिंह सहित अन्य कई ने शोक व्यक्त किया है।मृतक अमरेश कुमार चौबे अपने पीछे पत्नी जयाप्रदा पुत्र नैतिक चौबे,पुत्री नित्या चौबे सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...