⚡ ब्रेकिंग News

प्रमोद तिवारी बने राष्ट्रीय स्वर्ण कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष।




डेहरी। रोहतास,राष्ट्रीय सवर्ण कल्याण मोर्चा की बैठक मंगलवार को स्टेशन रोड स्थित सुपर इंडिया होटल में हुई।  जिसमें सर्व सम्मति से प्रमोद तिवारी को अध्यक्ष चुना गया। उपस्थित लोगों ने तालिया बजाकर गर्मजोशी के साथ अध्यक्ष का स्वागत किया। मौके पर सिमल सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में संगठन का विस्तार कर व्यापक स्वरूप दिया जाएगा। समाज को एकजुट करने का प्रयास वर्षों से जारी है। किसी भी हाल में सामाजिक एकता को खंडित नहीं होने दिया जाएगा। अश्वनी सिंह व विशाल सिंह ने कहा कि सदियों से सवर्ण समाज सभी समाज को रक्षा करने व सबको साथ लेकर चलने का काम करती है, लेकिन कुछ लोग हमारे समाज के लोगों के साथ अत्याचार करना चाहते हैं, जिसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। आनेवाले दिनों में जिला स्तर पर सवर्ण समाज को एकजुट करने का अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान छोटी - मोटी परेशानी होती रहती है। इसे दूर किया जाएगा। और सभी स्वर्ण भाइयों को साथ लेकर चला जाएगा। बैठक में अश्वनी सिंह, सिमल सिंह, विशाल सिंह, मुना सिंह, सोनू सम्राट, अरुण सिंह, रविशंकर राय, वार्ड पार्षद रितेश कुमार, अजय मिश्रा, मनोज सिंह,सुबोध तिवारी, दीनानाथ पांडेय, बबलू मिश्रा, विजय शंकर श्रीवास्तव, पंकज लाल समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...