⚡ ब्रेकिंग News

घुघली में फिर मिला अज्ञात शव, लगातार दूसरे दिन नहर से लाश बरामद होने पर इलाके मे फैली सनसनी.





महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र में अज्ञात शव मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को बेलवा टिकर-सोनबरसा मार्ग स्थित नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लगातार दूसरे दिन नहर से शव बरामद होने की घटना ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह राहगीरों और ग्रामीणों ने नहर में एक शव उतराता देखा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल घुघली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सूरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नहर से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस पहचान से संबंधित सभी संभावित प्रयासों में जुटी हुई है।

गौरतलब है कि एक दिन पूर्व भी पड़री खुर्द के समीप इसी नहर में एक अन्य अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था, जिसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। लगातार दो दिनों में नहर से दो अज्ञात शव मिलने की घटनाओं ने क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है। लोग इन घटनाओं को लेकर आशंकाएं जता रहे हैं और मामले की गहन जांच की मांग कर रहे हैं।

थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक की पहचान कराने का प्रयास जारी है तथा मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

           प्रभारी महराजगंज 

              कैलाश सिंह.

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...