सासाराम (रोहतास) जिला खेल संघ के सचिव दामोदर सिंह सेवानिवृत्ति बिहार रेजीमेंट सेंटर दानापुर छावनी की अध्यक्षता में रोहतास जिला फुटबाल संघ की बैठक आहूत की गई। जिसमें मुख्य रूप से रोहतास जिला फुटबाल संघ का चुनाव हुआ। यह चुनाव माननीय सर्वोच्च न्यायालय के सीएलपी 30748 के तहत एवं खेल बिल भारत सरकार के तहत हुआ। आज के फुटबॉल संघ के चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में आए वीरेंद्र सिंह उपाध्यक्ष बिहार फुटबॉल संघ अपनी भूमिका अदा की साथ ही साथ मुख्य अतिथि के तौर पर वरीय अधिवक्ता उमाकांत सिंह सत्र न्यायालय सासाराम से उपस्थित हुए। विशिष्ट अतिथि के तौर पर बैंक ऑफ़ इंडिया के चीफ मैनेजर रवि कुमार उपस्थित हुए। आज के इस चुनाव सभा में कुल 16 टीम के सचिव उपस्थित हुए। जिन्होंने सर्व सहमति के द्वारा सुरेंद्र सिंह को सचिव घोषित किया एवं अध्यक्ष के रूप में पूर्व खिलाड़ी जितेंद्र सिंह को चुना। उपसचिव के रूप में (नवीन कुमार सिंह) राहुल सिंह को चुना एवं कोषाध्यक्ष के रूप में उपेंद्र कुमार तिवारी को चुना गया।
इस क्रम में 16 फुटबॉल क्लब ने इस चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लिया। जिनमें 1. शंकर स्पोर्ट्स क्लब सासाराम, 2. इंडियन पब्लिक फुटबॉल क्लब बिशनपुरा , 3. गुरु कमेटी रायपुर चोर 4. शिव कमेटी रायपुर चोर 5. केनारकला फुटबॉल क्लब6. स्टूडेंट फुटबॉल क्लब नारायणा चेनारी, 7. त्रिभुवन स्पोर्टिंग क्लब करगहर,8. स्पोर्टिंग क्लब कोचस, 9. जयशंकर स्पोर्ट्स क्लब कोआथ, 10. मां सवारी फुटबॉल क्लब दावथ, 11. मां सती फुटबॉल क्लब सेनुवार, 12. डेहरी स्पोर्ट्स क्लब,13. तकिया 11 फुटबॉल क्लब सासाराम, 14. मातृ महिला फुटबॉल क्लब नोखा, 15. एलियंस फुटबॉल क्लब बिक्रमगंज, 16. आदर्श फुटबॉल क्लब जागोडीह तिलौथू। चुनाव संपन्न होने के बाद पर्यवेक्षक के रूप में वीरेंद्र सिंह ने कहा कि चुनाव शत प्रतिशत पारदर्शिता के साथ किया गया है। रोहतास जिला फुटबाल संघ में आने वाले हर कठिनाई में वह सहयोग करेंगे एवं फुटबॉल के उत्थान एवं विकास में वह सदैव तत्पर आगे रहेंगे चाहे वह आर्थिक सहयोग हो अन्य किसी प्रकार का सहयोग हो।
बिहार फुटबॉल संघ के एसोसिएट उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने सुरेंद्र सिंह की एवं राहुल सिंह की जबरदस्त तारीफ की उन्होंने कहा कि राहुल सिंह के आने से बिहार फुटबॉल संघ में एक नई जान आई है बिहार फुटबॉल संघ भटक गया था उनके आने से एक नई दिशा एवं सुनहरी किरण की रोशनी पड़ी है इससे पूर्व वीरेंद्र सिंह ने यह कहा कि रोहतास जिला के सचिव नौशाद आलम निलंबित हो चुके हैं एवं सरकारी पद पर थे उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन लोगों ने चोरी छुपे चुनाव कराया था इसके साथ ही रोहतास जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष सिद्धेश्वर प्रसाद वर्मा की आयु 830वर्ष हो चुकी है , नियमानुसार 70 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। राहुल सिंह एवं सुरेंद्र सिंह ने सभी फुटबॉल प्लेयर का आंख खोला 48 लाख का हिसाब किताब बिहार फुटबॉल संघ की इम्तियाज हुसैन ने कभी नहीं दिया था, इम्तियाज हुसैन के द्वारा हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर किया ।
मुख्य अतिथि में आए वरिष्ठ अधिवक्ता उमाकांत सिंह ने कहा कि रोहतास फुटबॉल को आगे बढ़ाने के लिए हर प्रकार मदद की जाएगी चाहे वह कानूनी रूप हो चाहे वह आर्थिक रूप से हो। विशिष्ट अतिथि के तौर पर आए रवि कुमार मैनेजर बैंक आफ इंडिया ने कहा फुटबॉल खिलाड़ियों की इस वर्ष नीलामी होगी एवं उसमें सभी फुटबॉल खिलाड़ियों को बढ़-चर कर हिस्सा लेने के लिए कहा है। इसके साथ ही रोहतास फुटबॉल संघ के उपसचिव ने यह निर्णय लिया है कि अंतर जिला फुटबॉल कप रोहतास में किया जाएगा, साथी साथ अंदर 20 अंतर जिला रविंद्र सिंह फुटबॉल कप वह भी रोहतास में आयोजित किया जाएगा इसके साथ ही आई लीग जैसे बड़े कप एवं संतोष ट्रॉफी जैसे राष्ट्रीय कप रोहतास में ही आयोजित की जाएगी, कई वर्षों से बंद ऑल इंडिया फुटबॉल मड़वा चाचा प्रतियोगिता को इस बार शुरू करके ऑल इंडिया निशांत सिंह प्रतियोगिता के नाम से कराई जाएगी ज्यादा से ज्यादा फुटबॉल खिलाड़ी फुटबॉल टीम पंजीकृत हो इसके लिए 30 जून तक अंतिम तिथि दी गई है पंजीकृत करने के लिए 8651506997 पर संपर्क किया जा सकता है।

Post a Comment