संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP :-गयाजी वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आज दिनांक 12/05/2026 को गया पुलिस द्वारा तकनीकी सुधार और मामलों के प्रभावी प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। नगर पुलिस अधीक्षक एवं अभियोजन कोषांग के पदाधिकारियों के नेतृत्व में सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, अंचल निरीक्षकों और थाना अध्यक्षों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण सह समीक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य:--
इस कार्यक्रम का मुख्य केंद्र TMS Trial Monitoring System Web Portal रहा। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को निम्नलिखित तकनीकी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई.
चयनित कांडों की पोर्टल पर प्रविष्टि एंट्री करना। दस्तावेजों की अपलोडिंग और उन्हें समय-समय पर अद्यतन अपडेट करने की विधि। कंप्यूटर के माध्यम से पोर्टल के प्रभावी उपयोग के तकनीकी पहलू। समीक्षा और निर्देश प्रशिक्षण के साथ-साथ अभियोजन कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। नगर पुलिस अधीक्षक ने सभी उपस्थित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि समयबद्धता सभी चयनित कांडों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पोर्टल पर अपलोड किया जाए। सटीकता अपलोडिंग की प्रक्रिया पूरी तरह से त्रुटिरहित होनी चाहिए। इस प्रणाली का मुख्य उद्देश्य अभियोजन कार्यों में पारदर्शिता लाना और कानूनी प्रक्रियाओं की गति को बढ़ाना है।
इस पहल से गया पुलिस के कार्य निष्पादन में अधिक प्रभावशीलता आने और आपराधिक मामलों के त्वरित निस्तारण में मदद मिलने की उम्मीद है।

Post a Comment