⚡ ब्रेकिंग News

​दहेज प्रताड़ना के मामले में डोभी पुलिस ने आरोपी को झारखंड से दबोचा।





संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATH NEWS 11 GROUP :-डोभी गयाजी डोभी थाना क्षेत्र में दहेज के लिए प्रताड़ित करने के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी थाना स्तर पर वांछित और फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के तहत की गई है।

​दिनांक 10/01/2026 को एक महिला (वादिनी) द्वारा डोभी थाने में लिखित आवेदन दिया गया था। आवेदन के अनुसार, उनके पति और ससुराल वालों द्वारा दहेज की मांग को लेकर उन्हें निरंतर गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने डोभी थाना कांड संख्या-06/26 दर्ज कर मामले की जांच (अनुसंधान) शुरू की। ​थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान, पुलिस ने इस कांड में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान द्वारिका कुमार पिता-खेमन यादव) के रूप में हुई है, जो झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज थाना अंतर्गत बेला गांव का निवासी है।

​पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ​इस मामले में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...