⚡ ब्रेकिंग News

संज्ञा समिति का गयाजी में होने वाला वार्षिक आमसभा को लेकर हुई बैठक।




मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।





औरंगाबाद।आज दिनांक 16/05/2026 संज्ञा समिति गयाधाम का दिनांक 24 मई 2026 को प्रस्तावित वार्षिक आम सभा को सफल बनाने एवं इसमें समाज के लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु दिनांक 15 मई 2026 को देर शाम संज्ञा समिति गयाधाम के केन्द्रीय पदाधिकारियों द्वारा औरंगाबाद जिला शाखा के पदाधिकारियों के साथ बैठक किया। अहरी हनुमान नगर स्थित कार्यालय में संपन्न बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय एवं संचालन उपाध्यक्ष उज्जवल रंजन ने किया।


सर्वप्रथम स्वस्तिवाचन व मंत्रोच्चार से भगवान सूर्य का पूजन किया गया।


अध्यक्ष अशोक पांडेय ने केंद्रीय समिति से उपस्थित अतिथियों के सम्मान में स्वागत भाषण के साथ 

संज्ञा समिति औरंगाबाद के द्वारा किए गए कार्यों का प्रारूप प्रस्तुत किया उसके उपरांत उपस्थित अतिथियों को माल्यार्पण और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। 


 केंद्रीय अध्यक्ष देवेंद्र पाठक ने उपस्थित लोगों को बताया कि संज्ञा समिति गयाधाम का दिनांक 24 मई 2026 दिन रविवार को प्रस्तावित वार्षिक आमसभा को सफल बनाने एवं इसमें समाज के लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करनी है। इस कार्यक्रम में औरंगाबाद जिले सहित मगध प्रमंडल के विभिन्न गांवों से शाकद्वीपीय ब्राह्मण परिवार शामिल होंगे। 


संज्ञा समिति के वरिष्ठ संरक्षक प्रमेंद्र मिश्रा ने बताया कि संज्ञा समिति औरंगाबाद शाकद्वीपीय ब्राह्मण एवं समाज के हरेक वर्ग के विकास और उत्थान को लेकर काम कर रही है। औरंगाबाद में सभी ऊर्जावान और नौजवान पदाधिकारी और सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि औरंगाबाद से सैकड़ो लोग इस वार्षिक आमसभा में शामिल होंगे।


औरंगाबाद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आगामी वार्षिक आमसभा में अधिक से अधिक संख्या में उत्साह पूर्वक शामिल होने का संकल्प व्यक्त किया। 

जिला सचिव विनय मिश्र जी धन्यवाद ज्ञापन किया।


संरक्षक भैरवनाथ पाठक, केंद्रीय महासचिव गोपाल मिश्र, गया जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ मिश्र, उपाध्यक्ष बृजनंदन पाठक, आशुतोष पाठक, इंजी.वीरेंद्र कुमार पाठक, सचिव विनय कुमार मिश्र, जिला कोषाध्यक्ष संतोष मिश्र , सह संयोजक हरी पाठक, अंकेक्षक भारती भूषण, शैलेंद्र मिश्र शैल,रंजन कुमार पाठक, पंडित रौशन  मिश्र, विशाल कुमार मिश्र, मीडिया प्रभारी राज पाठक, अरुण कुमार पाठक, अक्षय कुमार पाठक, अखिलेश कुमार मिश्रा सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...