संजय कुमार चौरसिया ब्यूरो रिपोर्ट बस्ती .
कलवारी, बस्ती - विकास खंड बहादुरपुर के ग्राम पंचायत शेखपुरा में तैनात सफाई कर्मचारी के आवाहन पर ग्रामीणों की प्रेरणादायक पहल निकल कर सामने आई है, जहाँ गांव को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के लिए ग्रामीणों ने भी कमर कसी ली है। सफाई कर्मचारी के आवाहन को भाजपा जिला महामंत्री प्रेम प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में शेखपुरा गांव में स्वच्छता समिति के नाम से युवाओं की एक स्वच्छता टोली बनाया गया, जो गांव में प्रत्येक रविवार सुबह 2 घंटे गांव में चयनित स्थल की सफाई करेंगे और गांव के सार्वजनिक स्थलों, गांव में स्थित सड़को का साफ सफाई कर गांव को सुंदर बनाने का युवाओं ने मन में संकल्प ले लिया है।
रविवार को सुबह ग्रामीणों की टोली पंचायत भवन, और गांव के मुख्य मार्ग की सफाई बनाई गई टोली के साथ मिलकर सफाई किया गया बारिश के कारण आज़ चयनित स्थल की सफाई नहीं की जा सकी लेकिन ग्राम पंचायत शेखपुरा की यह पहल अन्य गावों के लिए एक प्रेरणा है। शेखपुरा स्वच्छता समिति में मुख्य रूप से ध्रुव कुमार, सुरेंद्र कुमार, संदीप सैनी, ओम प्रकाश गुप्ता, शिव बालक, विकास, विवेक उपस्थित रहे,, इस कार्य से ग्रामीणों में स्वच्छता का एक अलग उत्साह देखने को मिला ।

Post a Comment