⚡ ब्रेकिंग News

गयाजी में सशस्त्र सीमा बल द्वारा राजभाषा हिंदी पर कार्यशाला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का किया गया भव्य आयोजन।

 




संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATH NEWS 11 GROUP:-गयाजी बिहार | 11/5/2026 को 29 वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (SSB), गयाजी के परिसर में आज राजभाषा हिंदी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम क्षेत्रक मुख्यालय (वि.प्र.) एवं 29 वाहिनी के तत्वावधान में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), गया के सहयोग से आयोजित किया गया।

​कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि मानवेन्द्र (उप महानिरीक्षक, क्षेत्रक मुख्यालय, स.सी.ब. गया) ने की। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि, 29 वाहिनी के कमांडेंट  कुणाल एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर नराकास के अध्यक्ष चैता कुमार पंडा और सदस्य सचिव दिवाकर कुमार (पंजाब नेशनल बैंक) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

​हिंदी सरल और वैज्ञानिक भाषा---

​अपने संबोधन में मुख्य अतिथि  मानवेन्द्र ने हिंदी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा

​"हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति की पहचान है। इसकी देवनागरी लिपि अत्यंत वैज्ञानिक है, जो जैसा बोली जाती है वैसी ही लिखी जाती है। आज यह प्रशासन, मीडिया और शिक्षा का प्रमुख स्तंभ बन चुकी है।"

​प्रतियोगिता और सहभागिता---

​कार्यशाला के दौरान आयोजित हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में गया के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों के कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें शामिल प्रमुख संस्थान थे ​पंजाब नेशनल बैंक एवं केनरा बैंक ​भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI)​पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड

​भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM), गयाजी ​राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO)

​सशस्त्र सीमा बल (क्षेत्रक मुख्यालय एवं 29 वाहिनी)

​प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

​इस गरिमामयी अवसर पर  दिनेश कुमार (द्वितीय कमान अधिकारी, क्षेत्रक मुख्यालय),  रविशंकर कुमार (द्वितीय कमान अधिकारी), अजय कुमार वाजपेयी (उप कमांडेंट, 29 वाहिनी) सहित विभिन्न संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और बलकर्मी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...