⚡ ब्रेकिंग News

घुघली को मिला संवेदनशील और निष्पक्ष पुलिसिंग का नया उदाहरण, अब कोल्हुई की कमान संभालेंगे कुंवर गौरव सिंह.





महराजगंज। जनपद के घुघली थाने में अपने कार्यकाल के दौरान निष्पक्षता, संवेदनशीलता और सख्त कानून व्यवस्था के लिए पहचान बना चुके थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह को अब नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति कोल्हुई थानाध्यक्ष के रूप में किए जाने पर क्षेत्र के लोगों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

घुघली थानाध्यक्ष के रूप में कुंवर गौरव सिंह ने हमेशा बिना किसी भेदभाव के सत्य और न्याय का साथ दिया। उन्होंने अपनी कार्यशैली से न केवल अपराधियों में कानून का भय पैदा किया, बल्कि आम जनता के बीच विश्वास और सम्मान भी अर्जित किया। फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनना, त्वरित कार्रवाई करना और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए तत्पर रहना उनकी सबसे बड़ी पहचान रही।

उनके कार्यकाल में थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हुई और पुलिस के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ा। आमजन का कहना है कि कुंवर गौरव सिंह ने पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का कार्य किया, जिसकी वजह से उनका कार्यकाल बेहद यादगार बन गया।

अब कोल्हुई थानाध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर लोगों को उनसे और भी बेहतर कार्यों की उम्मीद है। शुभचिंतकों ने विश्वास जताया कि वे अपने नए कार्यक्षेत्र में भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे।

क्षेत्रवासियों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि कुंवर गौरव सिंह निरंतर प्रगति करें और अपने उत्कृष्ट कार्यों से समाज तथा पुलिस विभाग का नाम रोशन करते रहें।

      प्रभारी महराजगंज

         कैलाश सिंह.

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...