⚡ ब्रेकिंग News

सुबह से पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए वाहन चालकों की लगी लंबी कतार से चालकों के बीच रहा गहमा -गहमी।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी -प्रखण्ड मुख्यालय के तीन में से दो पेट्रोल पम्प पूरी तरह ड्राई था। जबकि एक मात्र  रेशम लक्ष्मी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल व डीजल वाहन चालकों को मिल रहा था। वह भी मात्र 100 रुपया का पेट्रोल दोपहिया वाहन को मिल रहा था।मात्र एक पम्प पर तेल होने के कारण अहले सुबह से हीं पेट्रोल लेने के लिए वाहन चालकों की भीड़ लग गयी थी।आज पूरे दिन तेल के लिए वाहन चालकों के बीच गहमा गहमी लगा रहा।


उधर रामलखन पेट्रोलियम के प्रोपराइटर राम नाथ प्रसाद ने बताया कि कम्पनी के द्वारा हीं तेल कम मिल रहा है।जब तेल मिल रहा है वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को मेरे पम्प पर तेल नही था आज टैंकर आ गया है अनलोड हो रहा है शाम से वाहन चालकों को तेल मिलेगा वहीं इसकी सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय व कांडी थाना प्रभारी अशफाक आलम को जैसे ही मिला फौरन पेट्रोल पंप पर जाकर जांच किया तभी से सभी ग्राहकों को सामान्य रुप से पेट्रोल मिलने लगा  ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...