⚡ ब्रेकिंग News

ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' के तहत बड़ी कार्रवाई: -चोरी के दो मोबाइल के साथ पश्चिम बंगाल के दो शातिर चोर गिरफ्तार।

 



संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।


ATH NEWS 11 GROUP :-आज दिनांक 16/5/2026 को पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल के अंतर्गत गया रेल सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। 'ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 01/B से दो संदिग्ध चोरों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 35,000 रुपये बताई जा रही है।


​पुलिस को देखकर भागने का प्रयास:---

प्राप्त जानकारी के अनुसार,16/5/2026 को मई 2026 को आरपीएफ पोस्ट गया के उप-निरीक्षक (ASI) एम.के. अकेला, प्रधान आरक्षक विवेकानंद शर्मा, आरक्षक राकेश कुमार सिंह, देवेन्द्र प्रसाद, अमित कुमार, अपराध सूचना शाखा (CIB) के प्रधान आरक्षक सर्वजीत राय, सीपीडीएस (CPDS) के उप-निरीक्षक मुकेश कुमार और राजकीय रेल पुलिस (GRP) के हवलदार प्रदीप यादव के साथ प्लेटफॉर्म पर गश्त और आपराधिक गतिविधियों की निगरानी कर रहे थे। ​इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 01/B पर दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बैठे दिखाई दिए। पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख दोनों भागने लगे। हालांकि, मुस्तैद सुरक्षाकर्मियों ने घेराबंदी कर दोनों को मौके पर ही दबोच लिया।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना जिले के सोनारपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गौर सरदार (39 वर्ष, पिता- अरविंदा सरदार) और विश्वनाथ मंडल (18 वर्ष, पिता- उतन मंडल) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से दो लॉक मोबाइल फोन मिले। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने स्वीकार किया कि ये मोबाइल उन्होंने ट्रेन यात्रियों से चुराए थे और पकड़े जाने के डर से उनके सिम कार्ड निकालकर फेंक दिए थे।

​जीआरपी थाना में मामला दर्ज:--

आरपीएफ ने मौके की कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को बरामद माल के साथ राजकीय रेल थाना (GRP) गया को सौंप दिया। एएसआई एम.के. अकेला की लिखित शिकायत के आधार पर गया जीआरपी में कांड संख्या 136/2026 के तहत धारा 317(5) BNS (भारतीय न्याय संहिता) के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...