थाना लालगंज से रामजीत चौधरी की रिपोर्ट .
ATH NEWS 11 GROUP -:बस्ती जिले में 29 अप्रैल की शाम आई तेज आंधी और बारिश ने विद्युत आपूर्ति को बुरी तरह प्रभावित किया है। इसके चलते पिछले 36 घंटों से जिले के कई हिस्सों में बिजली गुल है।
बड़गो और नाऊडाड क्षेत्र में मनवर नदी के पास 33 केवी लाइन पर पोल पर पेड़ गिरने से पोल और विद्युत तार टूट गए। इसके अतिरिक्त, तेज आंधी के कारण बड़गो में दस अन्य विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे इन क्षेत्रों में अंधेरा छा गया है।
विद्युत विभाग के कर्मचारी 30 अप्रैल की सुबह से ही आपूर्ति बहाल करने में लगे हुए हैं। टूटे हुए पोलों को बदलने के लिए पूरी रात हाइड्रा मशीन का उपयोग कर नए पोल गाड़े जा रहे हैं और क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त किया जा रहा है।
वर्तमान में कुदरहा सबस्टेशन की 33 केवी सप्लाई लाइन पर मरम्मत कार्य जारी है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यदि कार्य में कोई बाधा नहीं आती है, तो शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल होने की संभावना है।
और बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी लाइनमैंनऔर अधिकारी बड़गो गांव के पश्चिम समय माता मंदिर पर पूरी रात जग कर टूटे हुए पोल गढ़ने का कार्य जारी रहा उपस्थिति कुदरहा पॉवर हाउस जे ई अमरजीत मौर्या, एसडीओ,धर्मदेव, इरशाद अहमद, अजय सिंह,घनश्याम, जसवंत, महादेव और अन्य संविदा कर्मचारी उपस्थित रहे.

Post a Comment