⚡ ब्रेकिंग News

कुटुम्बा प्रखंड क्षेत्र के सुही गांव में विद्युत उर्जा से एक दस वर्षीय बच्चे की हुई मौत।

 

कुटुम्बा प्रखंड क्षेत्र के सुही गांव में विद्युत उर्जा से एक दस वर्षीय बच्चे की हुई मौत।

मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।



औरंगाबाद। आज दिनांक 01/05/2026 कुटुंबा थाना क्षेत्र के सुही गांव में विद्युत उर्जा से एक दस वर्षीय बच्चा पियुष कुमार पिता गुप्ता पासवान की मौत हो गई।बच्चा पियुष कुमार बच्चे के साथ खेल रहा था, खेलते खेलते खेत में चला गया, वहां पर विद्युत उर्जा के तार गिरा हुआ था।बच्चा का नजर उसपर नहीं पड़ा और विद्युत तार के चपेट आ गया। उसके बाद लड़के लोग हल्का किया तो ग्रामीण वहां पर पहुंचे, तो आनन फानन में में ग्रामीणों ने बांस से विद्युत तार को अलग कर बच्चें को कब्जे में लेकर परिजन और ग्रामीण रेफरल अस्पताल कुटुंबा पहुंचाया। इलाज के दरम्यान चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।


गुप्ता पासवान के एकलौते पुत्र था, जैसे ही चिकित्सकों ने मृत घोषित किया, परिजनों ने चित्कार मार मारकर रोने लगे। और रो रोकर बुरा हाल कर लिये। इधर प्रशासन ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।


ग्रामीणों ने बिजली विभाग के लापरवाही से घटना होने का आरोप लगाया। और प्रशासन से मांग किया कि बिजली विभाग जल्द से जल्द पौल और तो को ठीक किया जाए ताकि भविष्य में घटना का पुनरावृत्ति नहीं हो।


इधर परिजन और ग्रामीण ने प्रशासन से मांग किया कि पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए। ग्रामीण बहुत आक्रोशित थे कि बिजली विभाग के लापरवाही सुधरने के नाम नहीं ले रहा है और घटना कहीं न कहीं होते जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...