मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद। आज दिनांक 17/04/2026 वैशाख शुक्ल पक्ष अक्षय तृतीया के अवसर पर कल रविवार को प्रखंड मुख्यालय अंबा में भगवान परशुराम की जयंती मनाई जाएगी। जयंती कार्यक्रम की तैयारी को लेकर ब्रह्मर्षि विकास एवं जनकल्याण मंच के सदस्यों की एक बैठक हरदाता स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई। मंच के अध्यक्ष अजीत पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दर्जनों लोग शामिल हुए। बैठक में अध्यक्ष ने बताया कि मंच के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर बैंक में अकाउंट खुलवा दिया गया है। रविवार को परशुराम जयंती कार्यक्रम के साथ ही मंच द्वारा जनकल्याण से जुड़े सामाजिक कार्य किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि धार्मिक के साथ-साथ सामाजिक एवं जनकल्याण से जुड़े कार्य किया जाना मंच का मुख्य उद्देश्य है। इस क्रम में जयंती समारोह की तैयारी को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। यह निर्णय लिया गया कि परशुराम जयंती पर समाज के बुजुर्ग एवं समाजसेवियों को भगवान परशुराम के छायाचित्र से सम्मानित किया जाएगा। बैठक में 100 से अधिक आकर्षक छायाचित्र बनवाने का निर्णय लिया गया। सम्मानित करने हेतु अंग वस्त्र एवं छायाचित्र की जिम्मेदारी संस्था के कोषाध्यक्ष रोशन कुमार, श्रीमन कुमार,धीरज पांडेय को दी गई।बैठक में निर्णय लिया गया कि समिति के सभी सदस्य आसपास के गांव में कार्यक्रम की जानकारी देंगे और अधिक से अधिक लोगों को शामिल करने का प्रयास करेंगे.इस मौके पर राधे कृष्णा पांडेय उर्फ गुड्डू पाण्डेय, अजय पांडेय, राजीव पांडेय, चंदन तिवारी, मुकेश पांडेय, ओमप्रकाश शर्मा, ललन सिंह, अभय पांडेय आदि थे.

Post a Comment