⚡ ब्रेकिंग News

निरंजन शाह को आदेश दिया गया कि मलय कुमार सिंह प्रभारी प्रधानाध्यापक को विद्यालय में योगदान के साथ ही विद्यालय का संपूर्ण प्रभार सौंपना सुनिश्चित करें।




 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।


एटीएच न्यूज़ 11:-  गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित कांडी राजकीय कृत जमा दो उच्च विद्यालय कांडी के प्रभारी प्रधानाध्यापक के आरोप के आधार पर जिला शिक्षा पदाधिकारी गढ़वा ने इस विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में एक पीजीटी शिक्षक का प्रतिनियोजन एवं दो शिक्षकों को इस विद्यालय से हटाकर भंडरिया प्रखंड के दो विद्यालयों में प्रतिनियोजन कर दिया। जिला शिक्षा पदाधिकारी गढ़वा के पत्रांक 627 दिनांक 17 अप्रैल 2026 के अनुसार कहा गया है कि राजकीय कृत जमा दो उच्च विद्यालय कांडी के प्रभारी प्रधानाध्यापक के पत्रांक 51 दिनांक 24 फरवरी 2026 के द्वारा प्राप्त शिकायत व आरोप तथा उपायुक्त गढ़वा के संचिका में दिए गए आदेश के आलोक में विद्यालय एवं छात्र हित को देखते हुए तथा विद्यालय व्यवस्था में सुधार के लिए मलय कुमार सिंह स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक उत्क्रमित जमा दो उच्च विद्यालय लावाही कला डंडई को जमा दो उच्च विद्यालय कांडी में अगले आदेश  तक के लिए प्रतिनियोजित किया जाता है। डीईओ ने निरंजन शाह पीजीटी शिक्षक प्लस टू उच्च विद्यालय कांडी को प्रभारी प्रधानाध्यापक के कार्य से मुक्त करते हुए प्रतिनियुक्त शिक्षक मलय कुमार सिंह को हाई स्कूल कांडी के प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में कार्य करने के लिए अधिकृत किया गया है। निरंजन शाह को आदेश दिया गया है कि मलय कुमार सिंह प्रभारी प्रधानाध्यापक को विद्यालय में योगदान के साथ ही विद्यालय का संपूर्ण प्रभार सौंपना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही जमा दो उच्च विद्यालय कांडी के प्रभारी प्रधानाध्यापक के पत्रांक 51 दिनांक 24 फरवरी 2026 के द्वारा प्राप्त शिकायत एवं आरोप तथा उपायुक्त गढ़वा के संचिका में दिए गए आदेश के आलोक में विद्यालय एवं छात्र हित को देखते हुए शिक्षक विद्यासागर विश्वास टीजीटी गणित एवं प्रदीप कुमार टीजीटी अंग्रेजी को भंडरिया प्रखंड के क्रमशः उच्च विद्यालय मरदा एवं कुरूण में विद्यालय एवं छात्र हित को देखते हुए प्रतिनियोजित कर दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...