⚡ ब्रेकिंग News

हाथीदह रेल पुलिस ने दो शातिर सगे भाइयों को दबोचा, ट्रेनों में चोरी का खुला राज।

 




संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATH NEWS 11 GROUP :-​ रेल थाना हाथीदह की पुलिस ने ट्रेनों में चोरी और छिनैती करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर राजेंद्र पुल के पास की गई।

​गुप्त सूचना पर बिछाया गया जाल:----

​दिनांक 17 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 06:30 बजे हाथीदह रेल थानाध्यक्ष मनोज कुमार को सूचना मिली कि राजेंद्र पुल (7DB ब्रिज) के पास दो संदिग्ध व्यक्ति ट्रेनों में चढ़ने की फिराक में हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए मोकामा पोस्ट प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार यादव और स०उ०नि० भोला लाल साह के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम गठित की गई। सुबह 10:30 बजे पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की और भागने की कोशिश कर रहे दोनों आरोपियों को खदेड़ कर पकड़ लिया।

​गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-

​पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों आरोपी सगे भाई हैं और शातिर अपराधी माने जाते हैं:

​संजीव दास (50 वर्ष)

​अरविन्द दास (44 वर्ष)

पिता: ब्रह्मदेव दास, निवासी: बिहट इब्राहिमपुर, जिला बेगूसराय।

​बरामदगी और कबूलनामा

​तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 3 मोबाइल फोन मिले। कड़ाई से पूछताछ करने पर संजीव दास ने स्वीकार किया कि उसने एक टेक्नो कंपनी का मोबाइल जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस से एक यात्री की जेब से छीना था। पीड़ित की पहचान दरभंगा निवासी रोहन कुमार के रूप में हुई है।

​इसके बाद एफ०सी०आई थाना पुलिस के सहयोग से आरोपियों के घर पर छापेमारी की गई, जहाँ से पुलिस ने निम्नलिखित सामान बरामद किया:-

​4 अतिरिक्त स्क्रीन टच मोबाइल

​एक लेडीज पर्स

​₹24,000 नकद

​चांदी की एक सिकड़ी

​पुराना आपराधिक इतिहास

​पुलिस के अनुसार, ये दोनों भाई शातिर रेल चोर हैं और इनके खिलाफ पहले से भी कई थानों में मामले दर्ज हैं। ये पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। रेल पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि हाल के दिनों में हुई अन्य रेल चोरियों में इनकी क्या भूमिका रही है। फिलहाल, कागजात न दिखाने पर सभी सामानों को जब्त कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ​हाथीदह रेल पुलिस की इस मुस्तैदी से यात्रियों ने राहत की सांस ली है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...