⚡ ब्रेकिंग News

विश्व हिंदू महासंघ के नेता को इंस्टाग्राम पर मिली जान से मारने की धमकी.

 



थाना लालगंज से रामजीत चौधरी की रिपोर्ट .


ATH NEWS 11 GROUP -:बस्ती। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अभद्र टिप्पणी और जानलेवा धमकी देने का एक गंभीर मामला सामने आया है। विश्व हिंदू महासंघ के नेता अभिषेक वर्मा (आर्या) ने इस संबंध में पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर करीब 30 उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।



 अभिषेक वर्मा का आरोप है कि इंस्टाग्राम पर एक संगठित तरीके से उनके खिलाफ न केवल गाली-गलौज की गई, बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, हिंदू नेता ने UP Police और बस्ती पुलिस को टैग करते हुए दोषियों पर तत्काल मुकदमा दर्ज करने और उनकी गिरफ्तारी की मांग उठाई है।

 स्थानीय पुलिस ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आईटी सेल के जरिए धमकी देने वाले अकाउंट्स को ट्रैक किया जा रहा है।

अभिषेक वर्मा (आर्या) ने स्पष्ट किया है कि वैचारिक मतभेद अपनी जगह है, लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से हिंसा को बढ़ावा देना और जान से मारने की धमकी देना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि सोशल मीडिया की मर्यादा भंग करने वालों और शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...