⚡ ब्रेकिंग News

कुपोषण के खिलाफ 'कांडी' में शंखनाद:- सेविका-सहायिकाओं को मिला बेहतर स्वास्थ्य का 'गुरुमंत्र'.

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।



एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को पोषण पखवाड़ा के तहत बाल विकास परियोजना द्वारा एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड की सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं को कुपोषण मुक्त समाज बनाने और बच्चों व महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के प्रति प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित बाल विकास परियोजना की सुपरवाइजर राना तबस्सुन ने पोषण की बारीकियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए संतुलित आहार अनिवार्य है। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि महंगे उत्पादों के बजाय स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य पदार्थों से भी पौष्टिक आहार तैयार किया जा सकता है। उन्होंने सेविकाओं को बच्चों के नियमित वजन की जांच, समय पर टीकाकरण और स्वच्छता के प्रति माताओं को जागरूक करने के निर्देश दिए। बता दें कि यह प्रशिक्षण अभियान आगामी 23 अप्रैल तक चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। इसमें सेविकाओं को पोषण ट्रैकिंग एप के बेहतर संचालन, घर-घर भ्रमण कर जागरूकता फैलाने और कुपोषित बच्चों की पहचान कर उनके स्वास्थ्य सुधार के उपायों के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। मौके पर मुख्य रूप से सेविका किरण सिंह, मीना देवी, अंजू देवी, अनीता देवी, ललिता देवी, माया देवी, इंद्रलोक देवी, कुंती देवी, नगीना देवी सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थीं। प्रशिक्षण प्राप्त कर सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में कुपोषण के खिलाफ जंग छेड़ने और स्वास्थ्य मानकों में सुधार लाने का संकल्प लिया। प्रशासन की इस पहल से आने वाले समय में क्षेत्र के बच्चों और धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य स्तर में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...