संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATHNEWS 11GROUP:- गयाजी 11/4/2026 को गयाजी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाने की कोशिश कर रहे एक फर्जी अधिकारी को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने धर दबोचा है। पकड़े गए व्यक्ति के पास से इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का फर्जी पहचान पत्र और एक टैब बरामद किया गया है। जांच के दौरान संदेह के घेरे में आया आरोपी RPF पोस्ट गया के प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव और रेल थानाध्यक्ष शिवकुमार के कुशल निर्देशन में शनिवार को प्लेटफार्म संख्या-06 पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान टीम (स0उ0नि0 मृत्युन्जय कुमार अकेला, प्र0आ0 आर0के0 सिंह व अन्य बल सदस्य) की नजर एक संदिग्ध व्यक्ति पर पड़ी। जब सुरक्षा बलों ने उससे पूछताछ की, तो उसने रौब झाड़ते हुए खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो का जूनियर इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर (JIO) बताया। वह रेलवे परिसर में अनाधिकृत रूप से संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त था।
स्थानीय IB कार्यालय से खुली पोल:---
आरोपी ने अपना आईबी कार्ड (संख्या: SIB/JIO/IB/056) भी दिखाया, लेकिन सुरक्षा बलों को उसकी बातों और व्यवहार पर संदेह हुआ। तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थानीय आईबी कार्यालय से उक्त कार्ड का सत्यापन कराया गया। जांच में कार्ड पूर्णतः फर्जी पाया गया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि उक्त व्यक्ति जाली पहचान पत्र के जरिए लोगों और प्रशासन को भ्रमित कर रहा था।
कानूनी कार्रवाई:---
सुरक्षा बलों ने फर्जी अधिकारी को तत्काल हिरासत में ले लिया। इस संबंध में राजकीय रेल पुलिस (GRP) गया में कांड संख्या 102/26 दर्ज की गई है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 171 के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पकड़ाए अभियुक्त का नाम पता :-
विक्रम कुमार पिता अशोक प्रसाद ग्राम-गोपालपुर मठ, थाना-मसौढ़ी, जिला-पटना, बिहार
बरामदगी की सूची:-
01 फर्जी परिचय पत्र (SIB/JIO/IB/056)
01 इलेक्ट्रॉनिक टैब

Post a Comment