ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA:-भारतीय संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर पार्श्वगायिका आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से देश ही नहीं, दुनियाभर में उनके चाहने वालों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।
विवरण:-
शनिवार रात हृदयाघात के बाद आशा भोसले को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। उनके बेटे आनंद भोसले ने निधन की पुष्टि की।
आशा भोसले ने आठ दशकों के करियर में 12,000 से अधिक गीत गाए। ग़ज़ल, कव्वाली, पॉप और लोकगीत — हर विधा में उनकी आवाज़ का जादू चला। आर.डी. बर्मन के साथ उनकी जोड़ी ने भारतीय संगीत को नई पहचान दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा, "उनकी असाधारण संगीत यात्रा ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया"।
उनका अंतिम संस्कार सोमवार शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।
करीब सात दशकों तक अपनी सुरीली आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाली आशा भोसले का जाना संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी आवाज, उनके गीत… हमेशा जिंदा रहेंगे।

Post a Comment