विश्रामपुर थाना से श्रवण कुमार रवि की रिपोर्ट .
बिश्रामपुर:-पलामू जिले के बिश्रामपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम कधवन के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ,जिसमें सनातन स्कूल बस के खलासी की मौके पर ही मौत हो गई।घटना सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार,सनातन स्कूल बस गांव में बच्चों को लेने के लिए खड़ी थी।इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार हाईवा ने बस में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के खलासी नूर मोहम्मद (लगभग 60 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,टक्कर अचानक और काफी तेज थी,जिससे बस के अंदर बैठे कुछ बच्चों और अन्य लोगों को हल्की चोटें आईं।हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।मृतक के बेटे ने बताया कि हाईवा ने पीछे से बस में टक्कर मारी,जिससे उनके पिता की मौके पर ही जान चली गई।घटना की सूचना मिलते ही रेहला थाना प्रभारी गुलशन बिरुवा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदनीनगर भेज दिया गया।वही थाना प्रभारी ने मृतक के परिजनों को सरकारी मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया और उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Post a Comment