⚡ ब्रेकिंग News

कुटुम्बा विधायक ललन राम ने जन समस्या को लेकर जिला पदाधिकारी को लिखें पत्र।

 



मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।




औरंगाबाद।25/04/2026 कुटुंबा विधायक ललन राम उर्फ ललन भुइंया ने जन समस्या को लेकर जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा को लिखें पत्र। विधायक ने पत्र के माध्यम से जिला पदाधिकारी को अवगत कराने का प्रयास किया कि विधानसभा क्षेत्र में अम्बा चौक और नबीनगर चौक पर भारी जाम लग जाता है। जिससे आमजन को भारी कठिनाई की सामना करना पड़ता है। विधायक ने पत्र के माध्यम से जिला पदाधिकारी के अपने विधानसभा क्षेत्र में अम्बा चौक एवं नबीनगर चौक पर भारी जाम लगने से जनता को हो रहा परेशानी से निजात दिलाने के लिए अवगत करायें एवं जल्द पहल करने का अनुरोध भी किया। अम्बा चौक के अगल बगल अतिक्रमण के चलते जनता परेशान हैं और चौक के नजदीक ही रोड पर खड़ा रहता वाहन से जाम और बढ़ जाता है। हालांकि अम्बा थानाध्यक्ष राहुल राज ने चौक पर ट्रैफिक के लिए प्रशासन को तैनात रखतें हैं, इसके बाद जाम से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। विधानसभा क्षेत्र के जनता बार बार अपने विधायक से शिकायत किया कि अम्बा चौक एवं नबीनगर चौक पर जाम से छुटकारा दिलाया जाए। जनता के मांग को देखते कुटुंबा विधायक ललन राम उर्फ ललन भुइंया ने जिला पदाधिकारी को पत्र लिखकर मांग किया कि अम्बा चौक और नबीनगर चौक के जाम से छुटकारा जनता को दिलाया जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...