⚡ ब्रेकिंग News

बारात निकलने से पहले ही अपराधियों ने लड़के की‌ पिता को मारी गोली, हालत गंभीर।

 




मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।



औरंगाबाद। आज दिनांक 27/04/2026 अम्बा नबीनगर पथ पर रसोइया गांव के समीप स्कूटी से आ रहे सवारी को पहले डिजायर गाड़ी से मारा धक्का। स्कूटी सवार सड़क पर जैसे ही गिरा‌‌ अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर फरार हो गया। स्कूटी सवार कुटुंबा थाना क्षेत्र के चिंतावन बिगहा गांव के केदार पाण्डेय के पुत्र सुनील पाण्डेय उर्फ अरुण पांडेय और अपने भाई प्रमोद पाण्डेय के साथ अम्बा से बाजार करके लौट रहे थे। सुनील पाण्डेय के पुत्र रामबाबू का शादी थी और आज बारात जाना था। इसी क्रम में कुछ सामान के लिए अम्बा गये हुये थे। इसी बीच लौटने के क्रम अपराधियों ने घटना का अंजाम दिया।



घटना की सूचना जैसे ही अम्बा थानाध्यक्ष राहुल राज और कुटुंबा थानाध्यक्ष इमरान आलम घटनास्थल पर पहुंच गए। इधर ग्रामीण ने घायल व्यक्ति को रेफरल अस्पताल कुटुंबा पहुंचाया और डॉ के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया। धीरे धीरे सूचना के आधार पर  इष्ट मित्र, गांव घर के व्यक्ति वहां घटनास्थल पहुंचने लगे जिससे भारी भीड़ हो गया।


इसका सूचना जैसे ही पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल को मिला ।आनन फानन एसडीपीओ सदर वन संजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में एसआईटी की गठन किया गया। एसडीपीओ ने बताया कि अपराधियों को पहचान हो गया, और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


घायल व्यक्ति सुनील पाण्डेय के भाई ने बताया कि शादी के चलते एक अंजान नंबर से धमकी मिल रहा था कि इस लड़की से शादी मत करो।इसी वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया है।कुटुम्बा थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अम्बा थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया और गाड़ी का नंबर रगड़ा हुआ था। अपराधियों ने जितना भी चालाकी किया हो लेकिन पुलिस गिरफ्त में जल्द ही होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...